Follow us on Social Media
Back

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर भारत पहुँचे

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर भारत पहुँचे
पहली आधिकारिक यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत; द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय

मुंबई:
ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीयर स्टारमर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुँचे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद स्टारमर की यह पहली भारत यात्रा है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत अन्य लोगों ने मुंबई हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि यह यात्रा भारत-यूके संबंधों में एक मजबूत और गतिशील नए अध्याय की शुरुआत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कीयर स्टारमर भारत आए हैं। उनकी यात्रा 8 और 9 अक्टूबर के लिए निर्धारित है।

मुख्य चर्चा विषय:
विज़न 2035: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीयर स्टारमर ‘विज़न 2035’ पहल की प्रगति की संयुक्त रूप से समीक्षा करेंगे, जो भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। इसमें व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा, सुरक्षा और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए 10 साल की कार्ययोजना शामिल है।
व्यापक आर्थिक व्यापार समझौता (CETA): भारत-यूके व्यापक आर्थिक व्यापार समझौते (CETA) से जुड़े मुद्दे भी द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य विषय होंगे।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट: मुंबई में हो रहे छठे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दोनों प्रधानमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे

About the Author /

National Broadcasting news India(NBNI) C 19, soni compound Matra Wadi, Naiagaon West Mumbai Maharashtra 401202, Ph: 9987936646 NBNI C19, 2 nd floor Aspara building Near ernakulam press club , Ernakulam 682011

Post a Comment