राहुल के आरोप निराधार: चुनाव आयोग
नई दिल्ली – चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति किसी और का नाम मतदाता सूची से नहीं हटा सकता। आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, राहुल गांधी ने सबूतों के साथ यह दावा किया था कि कर्नाटक में कांग्रेस-प्रभावित क्षेत्रों से मतदाताओं को एकतरफा तरीके से मतदाता सूची से हटा दिया गया था। अब चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है।