कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संस्था घोषित किया
कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया
ओटावा – कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले बिश्नोई गिरोह को कनाडाई सरकार ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह फैसला गिरोह की हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली तथा धमकी के माध्यम से आतंक फैलाने में संलिप्तता को देखते हुए लिया गया है।
यह घोषणा गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देश में डर का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।